Search

 
 
 

चांडिल : दो साल बाद कुकड़ू प्रखंड के पारगामा में लगेगा इंद मेला- अध्यक्ष स्वपन चंद्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में दो साल बाद बुधवार को एक दिवसीय इंद मेला का आयोजन होगा. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से मेला का आयोजन नहीं हो पाया था. इस संबंध में मेला कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड युवा मोर्चा कुकड़ू प्रखंड के अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने बताया कि इस वर्ष झारखंडी इंद मेला का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा. मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत झुमर संगीत के अलावा नृत्य प्रतियोगिता और मुर्गा लड़ाई का भी आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-september-8-once-again-a-political-fair-will-be-held-at-the-tomb-of-the-martyrs-of-the-gua-massacre/">किरीबुरू

: 8 सितंबर को एक बार फिर लगेगा गुवा गोलीकांड के शहीदों के मजार पर राजनीतिक मेला

जमशेदपुर की रघु महिला डांस ग्रुप करेगी नृत्य प्रस्तुत

उन्होंने बताया कि झूमर कार्यक्रम में झूमर सम्राट भोलानाथ महतो और राजदूत महतो महिला दल द्वारा झूमर प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं, जमशेदपुर की रघु महिला डांस ग्रुप द्वारा आदिवासी, बंग्ला व हिंदी गानों में मनमोहक नृत्य पेश किया जाएगा. मेले में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल होंगी. इसके अलावा झामुमो के अन्य कई नेता, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य मेला में शामिल होकर अपनी परंपरा को निभाने के साथ मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-mla-cooperated-by-giving-food-items-in-shradh-karma/">गालूडीह

: विधायक ने श्राद्धकर्म में खाद्य सामग्री देकर किया सहयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही