Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: कुड़मी समुदाय को आदिवासी अस्मिता वापस दिलाने के लिए आंदोलन तेज होगा

Advertisement
Advertisement
Chandil : कुकडु़ प्रखंड के हेसालंग गांव में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज केन्द्रीय समिति की बैठक जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में ईचागढ़, कुकड़ु, नीमडीह, एवं चांडिल प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया. इस दौरान आदिबासी कुड़मी समाज के अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि बंगाल, झारखंड और असम के आदिवासी कुड़मी जन समुदाय एक साथ मिलकर सामाजिक अस्तित्व को बचाने के लिए कार्य करे. 1950 से पहले कुड़मी समुदाय को आदिवासी अस्मिता के साथ अधिकार प्राप्त था. सरकारी दस्तावेज में पुनः शामिल कराने के लिए जल्द आन्दोलन तेज किया जाएगा. इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, जयराम महतो, सुनील कुमार महतो, जीडी मतरूआर आदि उपस्थित थे.

पुनर्गठित प्रखंड कमेटी इस प्रकार है

  • कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष: कामदेव महतो, सचिव: ज्योतिन्द्रनाथ महतो, कोषाध्यक्ष: पिंकू कुमार महतो,
  • ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष: भूतनाथ महतो, उपाध्यक्ष: प्रियरंजन बांसरिआर, सचिव: अनाथ महतो,
  • नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष: अरुण महतो, सचिव: गुहीराम महतो, उपाध्यक्ष: सुधीर महतो, संगठन सचिव: राजाराम महतो, कोषाध्यक्ष: संदीप महतो
  • चांडिल प्रखंड अध्यक्ष: विश्वनाथ महतो.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही