Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तीन दिनों से अंधेरे में है ऐदेलबेड़ा गांव, विभाग उदासीन

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के दलमा के तराई में बसा शहरबेड़ा गांव का एदेलबेड़ा टोला पिछले तीन दिनों से अंधेरे में हैं. बिजली का पोल टूटकर गिरने के बाद गांव में बिजली गुल है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से दी है. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग गांव के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की सुविधा देने के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है. दलमा की तराई में बसा एदेलबेड़ा प्रकृति की अनुपम सुंदरता समेटे हुए है. दिन के उजाले में प्रकृति के सानिध्य में बसा गांव शाम ढलने के बाद डरावना लगने लगता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-under-the-leadership-of-sdo-four-sand-laden-highways-were-seized-from-kitadih-road/">घाटशिला

: एसडीओ के नेतृत्व में चार बालू लदा हाईवा कीताडीह सड़क से किया गया जब्त

आंधी के कारण सूखा पेड़ गिरने से टूटा पोल

एदेलबेड़ा के पारंपरिक ग्राम प्रधान मानसिंह मार्डी ने बताया कि सात मई को आई आंधी के कारण एक सूखा पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आकर बिजली का पोल भी टूट गया. ग्रामीणों ने दूसरे दिन इसकी जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से आदिवासी बहुल एदेलबेड़ा के 29 बिजली उपभोक्ता तीन दिनों से अंधेरे में रहने पर विवश है. पारंपरिक ग्राम प्रधान ने बताया कि सूचना देने के बाद विभाग के वरीय पदाधिकारी से लेकर कनीय पदाधिकारी तक फोन के माध्यम से पोल लगाकर बिजली बहाल कर देने का आश्वासन दिए थे, लेकिन तीसरे दिन भी इस दिशा में किसी प्रकार का काम नहीं हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही