Chandil (Dilip Kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने दिल्ली में संघर्षरत महिला रेसलर के समर्थन में गुरुवार को पूरे देश में एकजुटता दिवस मनाया. इसी कड़ी में गुरुवार को चांडिल चौक बाजार में महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला-खरसावां जिला एआईडीएसओ के सचिव प्रभात कुमार महतो ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत महिला कुश्ती पहलवानों के द्वारा डब्लूएफआई अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है. जब देश के गौरवान्वित करने वाले व मेडल जीतने वाले पहलवानों को न्याय नहीं मिल रहा तो आम जनता का क्या हाल होगा? इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-cleanliness-drive-in-various-panchayats-on-cleanliness-fortnight/">मनोहरपुर
: स्वच्छता पखवाड़ा पर विभिन्न पंचायतों में चला सफाई अभियान
: डीआरडीए निदेशक ने रूर्बन मिशन को लेकर की समीक्षा बैठक
: स्वच्छता पखवाड़ा पर विभिन्न पंचायतों में चला सफाई अभियान
यह कैसी संस्कारी पार्टी है जो बेटियों की आवाज दबा रही है
मौके पर उपस्थित झारखंड राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा कि तीन मई को दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पहलवानों के समर्थन में कार्यक्रम कर रहे थे. उस कार्यक्रम से पुलिस जबरदस्ती सभी छात्र-छात्राओं को उठाकर ले गई. भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं यहां सभी को अपना हक के लिए धरना-प्रदर्शन आंदोलन करने का अधिकार है. मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का तो नारा देती है, लेकिन बेटियों द्वारा जब यौन शोषण का मामला उठाया जाता है तो आरोपी को सजा सुनाने के बजाए उन बेटियों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है. ये कैसी संस्कारी पार्टी की सरकार है जो अपने सांसद को बचाने के लिए तत्पर है. साथ ही धरना दे रहे महिला पहलवानों पर रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा हमला किया जा रहे हैं और उन्हें वहां से उठने के लिए पुलिस द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-drda-director-holds-review-meeting-regarding-rurban-mission/">घाटशिला: डीआरडीए निदेशक ने रूर्बन मिशन को लेकर की समीक्षा बैठक
Leave a Comment