Search

 
 
 

Chandil : विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर एआईडीएसओ ने की परिचर्चा

 
Chandil (Dilip Kumar) : छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन चांडिल यूनिट की ओर से मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं पर परिचर्चा आयोजित की गई. इस अवसर पर सिंहभूम कॉलेज चांडिल की समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की गई. कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की घोर कमी है. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को हटाई जा रही है. चांडिल अनुमंडल के एकमात्र डिग्री कॉलेज में हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-three-day-football-competition-starts-in-tepasai/">Chakradharpur

  : टेपासाई में तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू
16 विषयों में स्नातक व तीन विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है, लेकिन शिक्षक सिर्फ 10 हैं. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करके निजीकरण-व्यापारीकरण को ही बढ़ावा दिया जा रहा है. इसीलिए इस शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए फिर से एक छात्र आंदोलन की जरूरत है. मौके पर उलगुलान के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत वार्षिकी व 150वीं जन्म वार्षिकी के अवसर पर उनके जीवन संघर्ष पर भी चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित एआईडीएसओ के जिला सचिव प्रभात कुमार महतो ने उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और वर्तमान समय में बिरसा मुंडा के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-of-private-schools-of-the-city-have-been-brutalized-before-too/">Jamshedpur

: शहर के निजी स्कूलों की बच्चियों से पहले भी हो चुकी है दरिंदगी

सिंहभूम कॉलेज कमेटी का पुनर्गठन

कार्यक्रम के दौरान एआईडीएसओ के सिंहभूम कॉलेज कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नवगठित कॉलेज कमेटी में अध्यक्ष कान्हू टुडू, उपाध्यक्ष राहुल महतो, दयामय महतो व विजय कुम्हार, सचिव राजा प्रमाणिक, कार्यालय सचिव कार्तिक कालिंदी और कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो को चुना गया. इसके साथ ही 10 सदस्यों की कमेटी बनाई गई. कार्यक्रम का संचालन एआईडीएसओ के जिला कार्यालय सचिव सह सिंहभूम कॉलेज कमेटी प्रभारी युधिष्ठिर प्रमाणिक ने किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-drivers-panic-over-fitness-insurance-and-pollution-checks-of-school-vehicles/">Jamshedpur

: स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण जांच से चालको में हड़कंप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही