Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एआईडीएसओ का छठा जिला छात्र सम्मेलन संपन्न, विशेश्वर अध्यक्ष व प्रभात बने सचिव

Chandil (Dilip Kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन का छठा जिला छात्र सम्मेलन शुक्रवार को धर्मशाला हॉल सरायकेला में संपन्न हुआ. इस अवसर पर एसबी काॅलेज चांडिल, केएस कॉलेज सरायकेला, आदित्यपुर, कुकड़ू, खरसावां, राजनगर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए. छात्र सम्मेलन शिक्षकों की कमी, सत्र अनियमितता, परीक्षाफल में गड़बड़ी, सेमेस्टर सिस्टम, सीट कटौती व शिक्षा को बर्बाद करने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, आदित्यपुर में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना, छात्रवृत्ति की समस्या दूर करने एवं सीयूईटी नामांकन प्रणाली को रद्द करने की मांग को लेकर चर्चा किया गया. अधिवेशन में राजनीतिक और सांगठनिक प्रस्ताव पारित किया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-st-morcha-honored-talented-students/">मुसाबनी

: प्रतिभाशाली छात्रों को भाजपा एसटी मोर्चा ने किया सम्मानित

सरकार निजी शिक्षण संस्थानों को दे रही बढ़ावा

[caption id="attachment_601817" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Aidso-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मेलन में उपस्थित एआईडीएसओ के सदस्य.[/caption] जिला छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों को आधारभूत संरचनाओं व शिक्षकों की कमी का हवाला देकर बंद कर रही है. वहीं दूसरी ओर निजी शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा दे रही है. जिससे सरकारी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है. जिसका खामियाजा मजदूर, किसान व साधारण परिवार से आने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले में कॉलेज की संख्या मात्र तीन है, जिसके कारण छात्र-छात्राएं माध्यमिक परीक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहे हैं. उच्च शिक्षा के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि एआईडीएसओ इस स्थिति में खामोश नहीं रहेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-will-remain-interrupted-for-4-hours-on-saturday-in-tamukpal-feeder/">घाटशिला

: तामुकपाल फीडर में शनिवार को 4 घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

जिला कमेटी का हुआ पुनर्गठन

जिला छात्र सम्मेलन के दौरान जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नवगठित कमेटी में अध्यक्ष विशेश्वर महतो, सचिव प्रभात कुमार महतो, उपाध्यक्ष कार्तिक गोप व रेनू महतो, कोषाध्यक्ष अमन कुमार सिंह, कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक, सचिव मंडली में सुमन महतो व लक्खीकांत पातर को शामिल किया गया है. नई कमेटी के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिले में शिक्षा व्यवस्था की जर्जर स्थिति को सुधारने को लेकर बृहद पैमाने पर छात्र आंदोलन का निर्णय लिया गया. इसके पूर्व एआईडीएसओ से से जुड़े छात्र-छात्राओं ने हाथों में अपनी मांग की तख्ती लेकर जुलूस निकाला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही