Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष अजमल बल्खी ने ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस संगठन से टिकट मांगा है. इसके लिए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार को आवेदन पत्र सौंपा है. इस अवसर पर अजमल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए काम करना है. वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज भी सदन में गूंजे और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके. अजमल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में सक्रिय हुए हैं और पार्टी के साथ मिलकर समाज के विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-truck-hits-parked-trailer-attendant-injured/">Chandil
: खड़े ट्रेलर को ट्रक ने मारा धक्का, खलासी घायल
: खड़े ट्रेलर को ट्रक ने मारा धक्का, खलासी घायल
Leave a Comment