Search

चांडिल : आजसू ने पुलिस पर विधायक के दबाव में आकर काम करने का लगाया आरोप

Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है. रविवार को चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप को एसटी-एससी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए जाने की घटना पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने ईचागढ़ विधायक सविता महतो पर निशान साधते हुए कहा कि साजिश के तहत प्रखंड अध्यक्ष को फंसाया गया है. संवाददाता सम्मेलन में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो और जिला उपाध्यक्ष दुर्गा महतो भी मौजूद थे. जिलाध्यक्ष ने कहा की पुलिस प्रशासन के पास मामला से संबंधित ठोस सबूत नहीं है. बावजूद इसके साजिश रचकर प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप को झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधायक सविता महतो के दबाव में आकर पुलिस आजसू कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. जिससे आजसू पार्टी डरने वाले नहीं है बल्कि इस प्रकार के षड्यंत्रों का डटकर मुकाबला करेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-drinking-water-crisis-deepens-in-dozens-of-remote-villages-of-saranda-villagers-upset/">किरीबुरू

: सारंडा के दर्जनों सुदूरवर्ती गांवों में पेयजल संकट गहरा, ग्रामीण परेशान

हत्याकांड का खुलासा करने में नाकाम पुलिस झूठे मामले में गिरफ्तारी करने में व्यस्त

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि चांडिल थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांडओं का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम है. वहीं पुलिस विधायक के दबाव में झूठे मामले में कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व नेशनल हाईवे को जाम करने के मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. लेकिन महीनों बीत जाने के बाद पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. सचिन महतो ने कहा कि चांडिल प्रखंड के मात कमली के रहने वाले आजसू पार्टी के पंचायत अध्यक्ष सुबोध सिंह मुंडा की हत्या एक साल पहले अपराधियों द्वारा कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस अब तक अनुसंधान ही कर रही है. वही घोड़ानेगी में हुए डबल मर्डर केस में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हाथ है. उन्होंने कहा कि बगैर किसी ठोस सबूत के आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष की गिरफ्तारी की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp