Search

 
 
 

चांडिल : आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने हाथी प्रभावित गांव में बांटा टॉर्च व पटाखा

 
Chandil (Dilip Kumar) : दो दिन पहले कुकडू प्रखंड अंतर्गत चुनचुड़िया समेत आसपास के गांवों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था. शनिवार सुबह हाथियों का झुंड किसानों के फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है. इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो सोमवार को चुनचुड़िया गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने हाथी भागने के लिए सहयोग के रूप में निजी स्तर से चुनचुड़िया गांव के करीब 20 लोगों को टॉर्च, पटाखा आदि का वितरण किया. इसके अलावा ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. ग्रामीणों ने हाथियों के उत्पात से हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-training-given-to-polling-and-counting-personnel-results-will-come-by-late-night/">चक्रधरपुर

: मतदान व मतगणना कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग, देर रात तक आएगा परिणाम

हाथियों पर नियंत्रण रखना वन विभाग का दायित्व

इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि हाथियों पर नियंत्रण रखना वन विभाग का दायित्व है, लेकिन विभाग इस पर विफल है. उन्होंने कहा कि वन विभाग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है. जो व्यक्ति सरकार संभालने में विफल है, वह ग्रामीणों का भला कैसे कर सकता है. हरेलाल महतो ने कहा कि सालभर मेहनत करने के बाद किसानों की फसल तैयार होती है, जिसे हाथियों द्वारा नष्ट कर दिया जाता है. यह सरकार की नाकामी के कारण होती हैं. किसानों को सुविधा देने के बजाय किसानों को कर्ज में डूबाने का काम हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही