Search

चांडिल : सामाजिक न्याय मार्च की तैयारी को लेकर आजसू जिला कमेटी ने की बैठक

Chandil (Dilip Kumar) : हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में आजसू पार्टी 13 अप्रैल को हर जिले में सामाजिक न्याय मार्च निकालेगी. इसके तहत जिला मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. सरायकेला-खरसावां जिले में आजसू पार्टी का यह आंदोलन दो स्थानों में होगा. सरायकेला जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. चांडिल में आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो और जिला मुख्यालय सरायकेला में केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो उर्फ माकड़ महतो और जिलाध्यक्ष सचिन महतो करेंगे. इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ता जिला और अनुमंडल कार्यालय के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें : नोवामंडी">https://lagatar.in/novamandi-saraswati-shishu-mandir-investigated-under-the-right-to-child-education-act/">नोवामंडी

: बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सरस्वती शिशु मंदिर की जांच की गई

न्याय मार्च की तैयारियां पूरी : हरेलाल

चांडिल के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि सात सूत्री मांगों को लेकर आजसू पार्टी 13 अप्रैल को राज्य के सभी 24 जिलों में न्याय मार्च निकालेगी. इसके तहत चांडिल बाजार में आजसू पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय मार्च निकाला जाएगा और अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि राज्य के युवाओं के साथ हेमंत सरकार ने किया वादा खिलाफी की है. स्थानीय नीति व नियोजन नीति को लेकर उचित निर्णय नहीं लेकर सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी शुरू से जातीय जनगणना, सरना धर्मकोड, पिछड़ों के आरक्षण, खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति की मांग कर रही है. न्याय मार्च की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी प्रखंड कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है. बैठक में जिलाध्यक्ष सचिन महतो, जिला प्रधान महासचिव सह नीमडीह के जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, जीतू महतो, बासुदेव प्रमाणिक, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो, मनोरंजन ठाकुर, कार्तिक नापित समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp