Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र स्थित मिलन चौक में रविवार को आजसू पार्टी के बुद्धिजीवी मंच की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह सेवानिवृत उपविकास आयुक्त डोमन सिंह मुंडा शामिल हुए. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता और आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शामिल हुए. इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि बुद्धिजीवियों को समाज की जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है. उचित समय पर युवाओं को सही मार्गदर्शन दिया जाय तो समाज और राज्य की दिशा और दशा में ऐतिहासिक परिवर्तन संभव है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा और आंदोलन का रास्ता बताना बुद्धिजीवी वर्ग का दायित्व है. [caption id="attachment_440442" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chandil-Ajsu-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-one-day-volleyball-tournament-organized-at-city-town-ground/">आदित्यपुर
: सिटी टाउन ग्राउंड में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित