Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जेल से बाहर आने पर आजसू नेता दुर्योधन गोप का हुआ स्वागत

Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप गुरुवार को जेल से बाहर निकल गए. बुधवार को उन्हें सरायकेला के एडीजे वन ने एसटी-एससी एक्ट के एक मामले में जमानत दी थी. गुरुवार को जेल से रिहा होने पर आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर दुर्योधन गोप का स्वागत किया. जेल से रिहा होने के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला गया. यह जुलूस सरायकेला से कांड्रा, चौका, चांडिल बाजार, गोलचक्कर होते हुए चिलगु पहुंचा. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और अबीर-गुलाल खेला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unique-child-born-in-tata-motors-hospital-heart-is-right-and-liver-is-left/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स अस्पताल में अनोखे बच्चे का हुआ जन्म, दिल दाएं व लीवर है बाएं

शहीदों को किया नमन

विजयी जुलूस के दौरान जगह-जगह स्थापित शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस दौरान खूंचीडीह में शहीद निर्मल महतो, चौका में शहीद अजीत-धनंजय महतो, गोलचक्कर में शहीद सिदो-कान्हू, चिलगु में शहीद बाबा तिलका माझी आदि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वहीं चांडिल बाजार में विजयी जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. चांडिल पुलिस के अनुसार दुर्योधन गोप ने पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम लायेक के खिलाफ जाति सूचक शब्द का उपयोग किया था. जिसके बाद ओम लायेक ने चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. उक्त मामले का अनुसंधान चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे हैं. उसी पुराने मामले में आदिवासी हरिजन एक्ट के तहत दुर्योधन गोप को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही