Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जलमग्न विस्थापितों के बीच आजसू नेता हरेलाल महतो ने बांटी राहत सामग्री

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम के जलमग्न विस्थापित गांवों में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो द्वारा लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है. सोमवार को आजसू नेता हरेलाल महतो ने कुकडू प्रखंड के दयापुर, कुम्हारी, उदाटांड़, झापागोड़ा, बनगोड़ा के विस्थापितों से मुलाकात की और उनके समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने प्रभावितों के बीच पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री वितरण किया. इस दौरान प्रभावित विस्थापित परिवारों के बीच हरेलाल महतो ने चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाला, मुड़ी, चूड़ा, बिस्कुट के अलावा तिरपाल आदि का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bonus-talks-of-tata-motors-workers-union-and-management-begin/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बोनस वार्ता शुरू

कोई भी समस्या होने पर हमें जानकारी दें - हरेलाल महतो

इस दौरान हरेलाल महतो ने अपना मोबाइल नंबर विस्थापितों के बीच साझा किया और कोई भी समस्या होने पर उन्हें जानकारी देने का अपील की. उन्होंने विस्थापितों से कहा कि वे ना जनप्रतिनिधि है और ना नेता के नाते उनसे मिलने पहुंचे हैं. वे ईचागढ़ का बेटा है, इसलिए उनके दुख में पहुंचकर यथासंभव सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के समस्या का समाधान राज्य सरकार ही कर सकती हैं. लेकिन राज्य सरकार विस्थापितों के समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही