Search

 
 
 

Chandil : ईचागढ़ के मिलन चौक में खुला आजसू का कार्यालय

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक में रविवार को आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने उद्घाटन किया. हूल क्रांति दिवस के अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. हरेलाल महतो ने नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा और नि.शुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया. हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो के हाथों में एम्बुलेंस की चाबी सौंपी. इसके साथ ही टैंकर भी कार्यालय में रखा गया है. हरेलाल महतो ने बताया कि चांडिल और नीमडीह प्रखंड की तरह ही ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के माध्यम से जनता को नि.शुल्क एम्बुलेंस, पानी टैंकर, गरीबों को श्राद्धकर्म व विवाह के लिए यथासंभव सहयोग मिलेगा. इस अवसर पर हरेलाल महतो ने ईचागढ़ प्रखंड के आजसू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द कुकडू प्रखंड कार्यालय भी खोला जाएगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-read-other-news-of-hool-day-including-ghatshila-jaduguda-in-one-click/">Jamshedpur

: घाटशिला, जादूगोड़ा सहित हूल दिवस की अन्य खबरें पढ़ें एक क्लिक में

समाधान केंद्र के रूप में काम करेगा कार्यालय : हरेलाल

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के सभी पार्टी कार्यालय समाधान केंद्र के रूप में काम करेगी. सभी कार्यालयों में जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा. जनता के आशीर्वाद और सहयोग से उन्हें शक्ति मिलती हैं, जिसकी बदौलत वे दिन रात जनता की सेवा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल और नीमडीह प्रखंड में पहले से कार्यालय है, जहां से आम जनता को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. अब ईचागढ़ में भी प्रखंड स्तरीय कार्यालय खुल गया है, यहां से भी जनता के समस्याओं का समाधान किया जाएगा. हरेलाल महतो ने कहा कि 35 वर्ष से जितने भी विधायक बने हैं वे कभी नहीं चाहते थे कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा शिक्षित बनें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही