Chandil (Dilip Kumar) : राज्य सरकार विस्थापितों को प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं. विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है. चांडिल डैम से विस्थापित हुए गुरुचरण साव ने ऐसा क्या काम किया है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. गुरुचरण साव डैम का जलस्तर कम रखने का मांग किया था, जो जायज है. क्या विस्थापित अपने अधिकार की मांगेंगे तो भी उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. यह सरकार और प्रशासन का जुल्म है. उक्त बातें आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने कहीं. चांडिल के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गुरुचरण साव निर्दोष है, उन्हें बेवजह जेल भेजना गलत है. आजसू पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-flagged-off-the-dengue-awareness-chariot/">जमशेदपुर
: डीसी ने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
: शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
: डीसी ने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनप्रतिनिधि नहीं चाहते कि अधिकार मिले
गुरुचरण साव ही नहीं बल्कि ईचागढ़ विधानसभा के अनेकों निर्दोष लोगों को कहीं न कहीं सत्ता के इशारे पर जेल भेजा गया है और आम जनता के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन सत्ता के नशे में चूर होकर जो लोग जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें आजसू पार्टी नहीं छोड़ने वाली है. आजसू पार्टी हर गलत काम का विरोध करती है और आगे भी करती रहेगी. उन्होंने कहा कि सच्चाई यही है कि हेमंत सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि चांडिल डैम के विस्थापितों के प्रति हीन भावना रखते हैं. वे नहीं चाहते हैं कि ईचागढ़ विधानसभा के विस्थापित व गरीब लोगों को अधिकार मिले. अब जो स्थिति है बेहद दुखद है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-state-vice-president-of-bjp-kisan-morcha-met-the-bereaved-family/">घाटशिला: शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
Leave a Comment