Search

 
 
 

चांडिल : आजसू पार्टी ने ईचागढ़ बीडीओ को सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) :  आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकरी कीकु महतो से मुलाकात किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र सौंपने के बाद प्रतिनििधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करते हुए जनता को हो रही समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरूपद सोरेन, जिला उपाध्यक्ष जितुराम महतो, जिला उपाध्यक्ष किरीटी महतो, प्रखंड सचिव तुलसी महतो, अजजा मोर्चा के जिला सचिव दामोदर सिंह मुंडा, भगत सिंह मुंडा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-organized-piping-ceremony/">गिरिडीह

: पुलिस ने किया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

खराब जलमीनारों की करवाएं मरम्मत

आजसू पार्टी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र में क्षेत्र में खराब पड़े सोलर जलमीनारों को अविलंब मरम्मत करवाते हुए लोगों को पंयजल की सुविधा देने की मांग की गई है. बताया गया कि एक बार बनाने के बाद संवेदक खराब होने के बाद भी जलमीनार की मरम्मत नहीं करवाते हैं. जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही