Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आजसू पार्टी ने आसनबनी पंचायत के 15 ग्राम प्रभारियों को किया मनोनीत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित ईचागढ़ विधानसभा के प्रधान कार्यालय में रविवार को आजसू पार्टी आसनबनी पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मजबूती के लिए विचार विमर्श किया गया. वहीं, आसनबनी पंचायत के लिए 15 ग्राम प्रभारियों को मनोनीत किया गया. ग्राम प्रभारियों को संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती और आजसू पार्टी के विचारों को जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने का दायित्व सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-10-doctors-examined-837-patients-in-the-free-health-camp/">बहरागोड़ा

: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 10 डॉक्टरों ने की 837 मरीजों की जांच

आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

इस अवसर पर आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बासुदेव प्रमाणिक के प्रयास से पूर्व मुखिया प्रत्याशी गुरुपद सिंह सरदार के नेतृत्व में युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए बासुदेव प्रमाणिक ने कहा कि 2019 चुनाव हारने के बाद से ही केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो लगातार जनता की सेवा में लगे हैं और संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है. हरेलाल महतो की सक्रियता से उन्हीं लोगों को परेशानी हो रही हैं जिन्होंने कभी भी आजसू पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास नहीं किया था. बल्कि वैसे लोग संगठन से ज्यादा अपनी महत्वकांक्षा को प्राथमिकता देते थे. उन्होंने कहा कि वह 15 वर्ष से आजसू पार्टी से जुड़े हैं लेकिन इससे पहले कभी भी पार्टी इतनी मजबूत नहीं हो पाई थी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले चुनाव में आजसू पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही