Search

 
 
 

Chandil : आजसू पार्टी ने बीडीओ को सौंपा नौ सूत्री मांगपत्र

 
Dilip Kumar Chandil : आजसू के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बीडीओ एकता वर्मा से मिलकर क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत कराया. उन्हें 9 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा गया. गोपेश कुमार महतो ने बताया कि मांगपत्र में वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन व विधवा पेंशन का भुगतान करने, अबुआ आवास व पीएम आवास के छूटे हुए लाभुक को जोड़ने, किसानों से 3200 रुपये क्विंटल की दर से धान खरीदने, अंचलों में म्यूटेशन के पेंडिंग डीड का निराकरण करने, गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय काठघोड़ा में छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए एक शिक्षक प्रतिनियुक्त करने, छात्र-छात्राओं का आवासीय, जन्म, जाति, व आय प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने की मांग शामिल हें. प्रतिनिधिमंडल में आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, चांडिल प्रखंड प्रभारी गौरी प्रसाद लायेक, प्रखंड सचिव तुलसी महतो, जिला उपाध्यक्ष जितुराम महतो, शरत चंद्र महतो, कन्हाई मंडल समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-inauguration-of-zilla-parishad-office-and-multipurpose-building/">Chandil

: जिला परिषद कार्यालय व बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही