Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने जयंती पर शहीद गंगा नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो मंगलवार को नीमडीह पहुंचे और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचे सुदेश महतो ने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि आजसू पार्टी जनता के लिए जनता के साथ हर वक्त खड़ा है. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा के लिए ईचागढ़ का लाल हरेलाल हर समय मुश्तैद है. हरेलाल महतो ईचागढ़ के विकास के लिए समर्पित हैं. मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में एक-एक स्थायी कार्यालय खोला जाएगा. ताकि लोगों को किसी काम के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़े, उनके निकट ही उनकी समस्या का समाधान हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/william-shakespeares-birth-anniversary-at-netaji-subhash-university-students-staged-the-merchant-of-venice/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनी विलियम शेक्सपियर की जयंती, छात्रों ने किया द मर्चेंट ऑफ वेनिस का मंचन

पार्टी को राज्य के भविष्य की चिंता : सुदेश

[caption id="attachment_619559" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Sudesh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रघुनाथपुर में कार्यालय का उद्घाटन करते सुदेश महतो व अन्य.[/caption] उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लूट खसोट चरम पर है. चारो ओर अराजकता का माहौल है. भ्रष्टाचार चरम सीमा लांघ चुकी है. सरकारी बाबुओं को चढ़ावा (रिश्वत) दिए बिना एक प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहा है. स्थानीय नीति व नियोजन नीति को स्पष्ट करने के बजाय झारखंड मुक्ति मोर्चा इसे राजनीतिक प्लेटफार्म के रूप में उपयोग कर रही है. राज्य के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है. सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी को सरकार चलाने का अनुभव है. आजसू के आंदोलन से अलग झारखंड राज्य हासिल हुआ है. इसलिए आजसू पार्टी को राज्य के भविष्य की चिंता है. इसे भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/suspended-congressmen-will-do-parallel-program-of-state-congress-on-wednesday/">बुधवार

को प्रदेश कांग्रेस के समानांतर कार्यक्रम करेंगे निलंबित कांग्रेसी

शहीदों की स्मृति मात्र से ही हमारे अंदर होता है ऊर्जा का संचार

आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद गंगा नारायण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. शहीद गंगा नारायण सिंह के पैतृक गांव नीमडीह प्रखंड के बांधडीह पहुंचकर उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए कृतज्ञता जताई. इसके साथ ही उन्होंने नीमडीह प्रखंड के सामानपुर में नवस्थापित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के दीवाने अमर शहीदों की स्मृति से ही हमारे अंदर ऊर्जा का संचार होता है. युवाओं को इन्हें अपना आदर्श बनाकर इनके सपनों को पूरा करने का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bike-rider-dies-after-colliding-with-trailer-parked-in-kandra/">आदित्यपुर

: कांड्रा में खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, सेवानिवृत प्रशासनिक पदाधिकारी सह बुद्धिजीवि मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, प्रो. रवि शंकर मौर्य, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, चांडिल प्रखंड की प्रमुख अमला मुर्मू, दिगंबर सिंह सरदार समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही