Search

 
 
 

Chandil : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो भेजे गए जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो को न्यायालय ने एक पुराने मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हरेलाल महतो बुधवार को नीमडीह थाना के एक पुराने मामले में जमानत लेने न्यायालय पहुंचे थे. नीमडीह थाने के मामले में उन्हें जमानत तो मिल गई, लेकिन चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय से उन्हें तिरुलडीह थाना के एक पुराने मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में मायूसी

तिरुलडीह थाना के उक्त मामले में चुनाव के दौरान उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला था. हरेलाल महतो के गिरफ्तार होकर जेल जाने के बाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई. बीते विधानसभा चुनाव में हरेलाल महतो ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-jan/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 JAN।। पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, यात्री कूदे, 8 की मौत।। JSSC CGL परीक्षा के रिजल्ट पर रोक जारी।। ई-लॉटरी के माध्यम से मकान व फ्लैट आवंटन का फैसला।। झारखंड में रिटायरमेंट के 25 महीने बाद भी काम कर रहा था कर्मी, फरार।। आप-दा से दिल्ली को मुक्त कराना है– PM।। रांची की महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी।। J&K में 17 लोगों की रहस्यमयी बीमारी से मौत, बना कंटेनमेंट जोन।। अमेरिका में बिना वैध दस्तावेज वाले 18 हजार भारतीयों के डिपोर्ट का खतरा।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही