Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भाजपा के समारोह का जबाव तो नहीं आजसू पार्टी का मिलन समारोह

Advertisement
Advertisement
  • मिलन समारोह में शामिल होंगे सुदेश महतो, कई लोग थामेंगे पार्टी का दमन
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम के निकट प्रस्तावित रिसोर्ट में 20 फरवरी को आजसू पार्टी का मिलन समारोह होगा. इसको लेकर आजसू पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. भाजपा के सदस्यता ग्रहण समारोह के कुछ दिनों के अंतराल पर उसी जगह आजसू पार्टी का मिलन समारोह होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है. क्षेत्र में चर्चा है कि आजसू पार्टी का मिलन समारोह भाजपा के समारोह का जबाव तो नहीं है. भाजपा के कार्यक्रम में ईचागढ़ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह फिर से पार्टी में शामिल हुए. उनके साथ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के अलावा आजसू पार्टी जमशेदपुर महानगर के नेता भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-held-a-meeting-of-the-district-planning-executive-committee/">पलामू

: डीसी ने जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की
चांडिल अनुमंडल कार्यालय के निकट रिसोर्ट में आजसू पार्टी के मिलन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इनमें विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के सक्रिय सदस्य भी शामिल रहेंगे. समारोह में पार्टी के सुप्रीमो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पार्टी में शामिल होने पर अभिनंदन करेंगे. आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पार्टी के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत विशिष्ट, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय समिति, जिला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-pm-tribal-justice-maha-abhiyan-camp-organized/">सिमडेगा

: पीएम आदिवासी न्याय महा अभियान शिविर का आयोजन

चांडिल : सरस्वती मेला में उमड़ी भीड़, झूमर कलाकारों ने लोगों काे झुमाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Jhumar-Bhid.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के हारुडीह में चल रहे ऐतिहासिक सरस्वती मेला में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पांच दिवसीय मेला का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ था. सोमवार को दोपहर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के प्रख्यात झूमर टीम वनलता झूमर अखाड़ा के कलाकारों ने झूमर संगीत की प्रस्तुति दी. एक से बढ़कर एक झूमर पेश कर कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को खूब झुमाया. इसके साथ ही मेला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं छोटे-छोटे कलाकार भी अपनी प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसके पूर्व रविवार को देर रात से मानभूम शैली छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. बाघमुंडी, पश्चिम बंगाल के उस्ताद कार्तिक सिंह मुंडा एवं वामनिया के उस्ताद विनाधर कुमार के छऊ नृत्य दल के कलाकरों ने अपने नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-pm-tribal-justice-maha-abhiyan-camp-organized/">सिमडेगा

: पीएम आदिवासी न्याय महा अभियान शिविर का आयोजन

मंगलवार को भी होगा झूमर संगीत

हारुडीह मेला में मंगलवार को भी दोपहर दो बजे से झाड़ग्राम के विख्यात झूमर गायक सुरजीत एवं शिल्पी दीपिका एंड टीम द्वारा झूमर संगीत प्रस्तुति दी जाएगी. इसके अलावा रात्रि में मानभूम शैली छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है. पश्चिम बंगाल के उस्ताद विकास महतो एवं दारा सिंह कुम्हार के छऊ नृत्य दल के कलाकार अपनी नृत्य कौशल से लोगों का मनोरंजन करेंगे. प्रख्याम हारुडीह मेला का समापन 21 फरवरी को होगा. मेला कमेटी के सचिव लक्ष्मीकांत महतो ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह कलश विसर्जन होगा. इसके बाद मुर्गा पाड़ा व शाम को लक्की ड्रॉ निकालने के बाद मेला का समापन होगा. उन्होंने बताया कि मेला 1911 से चली आ रही हैं. संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से पूर्वजों से चली आ रही पंरपरा का निर्वाहन किया जा रहा है. प्रतिवर्ष मेला को और अधिक बेहतर करने का काम किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही