Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लचर बिजली आपूर्ति के खिलाफ आजसू पार्टी का विरोध-प्रदर्शन 30 को

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय चांडिल के समक्ष आजसू पार्टी 30 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करेगी. इस संबंध में आजसू पार्टी के नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह मुंडा ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित सूचना दिया है. उन्होंने बताया कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. हल्की आंधी चलने व बारिश होते ही बिजली काट दी जाती है, जो कई दिनों तक गुल रहती है. बिना आंधी-बारिश भी कई दिनों तक बिजली की आपूर्ति नहीं होती है. साथ ही अगर बिजली रहती भी है तो बार-बार गुल होना प्रतिदिन का नियम बन गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-congress-mandal-president-clashed-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में भिड़े भाजपा-कांग्रेस मंडल अध्यक्ष

विद्यार्थियों के पठन-पाठन में पड़ रहा है विपरीत प्रभाव

उन्होंने बताया कि बिजली गुल होने से लोगों के सामने अनेक प्रकार की असुविधाएं उत्पन्न होती है. बिजली की दयनीय स्थिति के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और उन लोगों का भविष्य भी अंधकार होने लगा है. इसके साथ ही घर में बीमार रहने वाले मरीजों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग सुचारु रूप से बिजली संचालन करने के लिए गंभीर नहीं है. बिजली विभाग की लापरवाही व मनमानी से पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के निवासी त्रस्त है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-missing-poojari-from-gamharia-basconagar-reached-mgm-hospital-in-injured-condition/">जमशेदपुर

: गम्हरिया बास्कोनगर से लापता पूजारी चोटिल हालत में पहुंचा एमजीएम अस्पताल

बाईपास सड़क के मठिया मठ गेट से निकलेगा जुलूस

उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तमाम नेता व कार्यकर्ताओं को मंगलवार सुबह 10:30 बजे चांडिल माठिया मठ के बाईपास रोड वाले गेट के समक्ष जुटने का आह्वान किया है. उन्होंने बताया कि बाईपास सड़क से ही सभी जुलूस की शक्ल में बिजली विभाग के कार्यालय तक पहुंचेंगे. दैनिक जीवन में बिजली एक महत्वपूर्ण विषय बन गई है. बिजली के बिना बच्चों का पठन-पाठन में अड़चन उत्पन्न रही है. हर चीज को ऑनलाइन से जोड़ दिया गया हैं. वहीं, बिजली विभाग गहरी नींद में सो रही है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे में 5 घंटे भी सही ढंग से बिजली नहीं मिलती हैं. इस तरह के घटिया बिजली व्यवस्था के खिलाफ हुड़का जाम करने के लिए आजसू पार्टी सभी का सहयोग चाहती है. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-distribution-of-dhoti-sari-was-done-among-120-beneficiaries-in-bardih/">बंदगांव

: बरडीह में 120 लाभुकों के बीच किया गया धोती-साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही