Search

 
 
 

चांडिल : डैम के शीशमहल में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 18 को

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम स्थित शीशमहल में 18 अक्टूबर को आजसू पार्टी का कोल्हान प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन होगा. सम्मेलन में कोल्हान के तीनों जिला के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. मौके पर सभी पदाधिकारी एक साथ शपथ लेंगे. साथ ही पार्टी राज्य के ज्वलंत विषयों के साथ-साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा करेगी. इसकी जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने दी. इसको लेकर मंगलवार को चिलगु स्थित कार्यालय में तैयारी बैठक हुई. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में वर्तमान सरकार द्वारा जनता से किए वादों और किए कार्यों की समीक्षा कर सरकार को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-birth-anniversary-of-the-forerunner-of-the-entire-revolution-a-resolution-was-taken-to-build-a-statue-and-a-building-in-jp-garden/">आदित्यपुर

: संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत की जयंती पर जेपी उद्यान में प्रतिमा स्थापित करने का लिया संकल्प
साथ ही राज्य में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी नए तेवर के साथ आंदोलन करेगी. बैठक में मुख्य रूप से आजसू के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी रविशंकर मौर्या, केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ प्रभारी हरेलाल महतो, केंद्रीय सचिव सुषेण महतो, सत्यनारायण महतो, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो, पूर्वी सिहंभूम के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, आजसू महिला संघ की जिलाध्यक्ष आरती सिंह समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, आजसू अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही