Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ समेत पूरे झारखंड में ऐतिहासिक बदलाव करेगी आजसू

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 2024 के चुनाव में आजसू पार्टी ईचागढ़ समेत पूरे झारखंड में ऐतिहासिक बदलाव करेगी. जिस पार्टी ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने की बात कही थी, उनके मुखिया जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं. नदी का बालू लूटवा रहे हैं. झामुमो नीत सरकार ने चार साल में राज्य को विनाश के दलदल में डाल दिया है. वे मंगलवार को चांडिल डैम के सामने रिसोर्ट में आजसू पार्टी के मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-group-of-30-devotees-leaves-for-pilgrimage/">लातेहार

: 30 श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थयात्रा पर रवाना
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे झामुमो के हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं. जेल जाना अपमान नहीं है, जो स्वाधीनता संग्राम और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में जेल गए, उनके लिए ये मान-सम्मान और स्वाभिमान की बात है. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना घोर अपमान है. झामुमो का नारा था आबुआ राज लेकिन इसे बाबुआ राज बना दिया है. सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-lakhs-along-with-cash-was-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में घर का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

ईचागढ़ की दशा और दिशा बदलेगी आजसू पार्टी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Ajsu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की दिशा और दशा परिवर्तन करने के लिए तत्पर है. 40 साल से बाहरी नेताओं ने ईचागढ़ विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया और यहां के जनता का विकास न कर अपना विकास किया है. ईचागढ़ में राजनीति कर लोग अपना व्यवसाय चला रहे है और ईचागढ़ का लाल हरेलाल व्यवसाय छोड़कर समाज की सेवा करने राजनीति में आए हैं. ईचागढ़ के विकास में हरेलाल का योगदान किसी से छुपी नहीं है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए इस बार हरेलाल महतो को डेढ़ लाख से अधिक वोट दिलाने की तैयारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र को राजनीतिक रूप से आजादी दिलाने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें : बरवाडीह">https://lagatar.in/barwadih-railway-workers-leg-amputated-while-on-duty-referred/">बरवाडीह

: ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी का कटा पैर, रेफर

आजसू पार्टी के नेतृत्व में ही होगा ईचागढ़ का विकास

समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि विरोधी आजसू पार्टी से डरती है. आजसू पार्टी के नेतृत्व में ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा. पार्टी ईचागढ़ की जनभावना को समझती है, इसीलिए भूमिपुत्र को ही उम्मीदवार बनाती है. उन्होंने कि इस क्षेत्र में आजसू नेता हरेलाल महतो के लोकप्रियता से विरोधी डर गया है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र आंदोलनकारियों की भूमि है. स्वाधीनता आंदोलन एवं अलग झारखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है. लेकिन बाहरी विधायकों ने क्षेत्र की दिशा और दशा नहीं बदला है. उपस्थित लोगों को संबोंधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि झारखंड में निकम्मा सरकार राज कर रही है. सरकार ने ना राज्य का स्थानीय नीति बनाया, ना नियोजन नीति और ना विस्थापन आयोग का गठन किया. चांडिल डैम के विस्थापितों की दुर्दशा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : बरवाडीह">https://lagatar.in/barwadih-railway-workers-leg-amputated-while-on-duty-referred/">बरवाडीह

: ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी का कटा पैर, रेफर

कई लोगों ने थामा आजसू पार्टी का दामन

मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा. पार्टी में शामिल होने वालों में भाजपा, झामुमो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सेवानिवृतकर्मी, ग्राम प्रधान व युवा शामिल थे. इस अवसर पर आजसू नेता डोमन सिंह मुंडा, सत्यनारायण महतो, रवि शंकर मौर्य, स्वपन कुमार सिंहदेव, चंद्रगुप्त सिंह, बैद्यनाथ महतो, सागेन हांसदा, सचिन महतो, अशोक कुमार साव उर्फ माझी साव, अमला मुर्मू, असित सिंह पात्र समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jut-is-the-first-university-of-jharkhand-which-will-conduct-part-time-phd/">झारखंड

का पहला विश्वविद्यालय है जेयूटी जो पार्ट टाइम करवाएगा पीएचडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही