Search

 
 
 

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला भाजयुमो के मंत्री बने आकाश

 
Chandil (Dilip Kumar) : भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्या ने चांडिल प्रखंड के रुगड़ी निवासी आकाश महतो को जिला मंत्री के रूप में मनोनित किया है. आकाश महतो इसके पूर्व भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी थे. इस आशय का पत्र जिलाध्यक्ष ने जारी कर दिया है, जिसकी प्रतिलिपि भाजयुमो के प्रदेश अघ्यक्ष व जिला प्रभारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी भेज दी गई है. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ने आकाश महतो को संगठन हित में काम करते हुए संगठन का विस्तार करने व धारदार बनाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-engaged-in-making-100th-edition-of-mann-ki-baat-successful/">जमशेदपुर

: मन की बात के 100 संस्करण को सफल बनाने में जुटी भाजपा

दायित्व पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास

भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला-खरसांवा जिला के मंत्री का दायित्व मिलने के बाद आकाश महतो ने कहा कि वे अपने दाियित्व का निर्वाह ईमानदारी के साथ करेंगे. जिस विश्वास के साथ संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. आकाश महतो ने भाजयुमो के कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, जिला प्रभारी मिलन सिन्हा, जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्या के साथ सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही