Search

 
 
 

चांडिल : एंबुलेंस के लिए पांच से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे आकाश महतो

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस देने की मांग पर युवा अधिकार मंच के अध्यक्ष आकाश महतो पांच जनवरी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना उन्होंने पत्र के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी है. उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, विधायक, जिले के उपायुक्त और थाना प्रभारी को भी भेजने की बात कही है. आकाश महतो ने कहा कि चौका थाना क्षेत्र में रोजाना सड़क दुर्घटना घट रही है और एंबुलेंस नहीं होने से समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में वही 108 एंबुलेंस बंद होने के कगार पर है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-silent-procession-of-digambar-jain-society-on-january-5/">गिरिडीह

: 5 जनवरी को दिगंबर जैन समाज का मौन जुलूस

दी गई थी मोहलत

चौका थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग पर 21 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया था. पत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल करने की बात कही गई थी. इसको लेकर आकाश महतो ने बताया कि प्रशासन को दी गई मोहलत समाप्त हो चुकी है. इसलिए अब वे पांच जनवरी से अनुमंडल मुख्यालय में अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही