Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका में अखंड हरिनाम संकीर्तन आठ से

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चौका में सार्वजनिक श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से तीन रात्रि व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है. वर्ष 1931 को स्थापित चौका हरि मंदिर में नौ अप्रैल से शुरू होने वाले संकीर्तन महायज्ञ को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में आठ अप्रैल की शाम शुभ गंधादिवस के बाद नौ अप्रैल सुबह से महायज्ञ का शुभारंभ होगा. संकीर्तन में 11 अप्रैल को जागरण रात्रि होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल की सुबह धूलट, वैष्णव सेवा व भोग राग के साथ संकीर्तन महायज्ञ का समापन होगा. इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी">https://lagatar.in/youth-struggling-with-unemployment-committed-suicide-by-hanging-girl-died-by-consuming-poison/">बेरोजगारी

से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लड़की ने जहर खाकर दी जान

छह संकीर्तन मंडली देंगे सहयोग

अखंड हरिना संकीर्तन महायज्ञ में छह संकीर्तन मंडली सहयोग देंगे. इनमें पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से महिला संकीर्तन मंडली नित्यानंद गौर हरि संप्रदाय मनीमाला दास, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से महिला गायिका के साथ नित्यानंद संप्रदाय मधुमिता दास, बांकुड़ा से राजाकाटा हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय संतोष माहली, बांकुड़ा के बासुआड़ा से श्रीगौरांग हरिनाम दल संकीर्तन, सरायकेला-खरसावां जिले के श्यामनगर से पंचानन पांडेय और रायडीह से हरिपद दास गोस्वामी संकीर्तन मंडली शामिल हैं. अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-new-session-started-in-the-school-with-havan-worship/">चांडिल

: हवन-पूजन के साथ विद्यालय में नए सत्र का हुआ शुभारंभ

तीन दिनों तक होगा राधा-गोविंद नाम का जाप

बडा़मटांड पुनर्वास स्थल में मंगलवार से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा. पुनर्वास स्थल स्थित हरि मंदिर में संकीर्तन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यहां झालदा से शक्तिपद दास, कोटशिला से भगवान दास, बुरुहातु से मनोहर बाबू, ईचागढ़ से जगदीश बाबू, चावलीबासा से खुदिराम मास्टर और खगपति दास की संकीर्तन मंडली अखंड हरिनाम का जाप करेंगे. अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर सोमवार की शाम मंदिर में गंधादिवस के साथ आहवान किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही