Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फदलोगोड़ा में अखंड हरिनाम संकीर्तन 28 से, तैयारी पूरी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के फदलोगोड़ा स्थित हरिमंदिर में अखंडहरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अनुष्ठान के कार्यक्रम अनुसार रविवार 28 मई की शा को हरिनाम संकीर्तन के लिए गंधादिवास व पूजा-अर्चना किया जाएगा. इसके बाद 29 मई की सुबह से हरिनाम का शुभारंभ होगा. संकीर्तन में 31 मई को जागरण रात्रि के बाद एक जून को हरिनाम को विराम दिया जाएगा. एक जून गुरुवार को धूलट व भोग वितरण के साथ अखंड हरिनाम को विश्राम दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tata-truck-collided-with-a-parked-car-rear-part-of-the-car-damaged/">मनोहरपुर

: खड़ी कार को टाटा ट्रक ने मारी टक्कर, कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

छह संकीर्तन मंडली होंगे शामिल

अखंड हरिनाम संकीर्तन में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के छह संकीर्तन मंडली शामिल हो रहे हैं. संकीर्तन में भाग लेने वाले मंडलियों में मधुसुदन दास, नदीसाई, सुखेन कुमार आरसा, नकुल महतो बारीअदा, ननीगोपाल पांडेय, श्यामपुर, अश्विनी दास सांवतालडीह और नरोत्तम दास, लालडीह शामिल हैं. इनमें सांवतालडीह का कृष्ण सुदामा महिला संकीर्तन मंडली है. अनुष्ठान को प्रधान पुरोहित प्रभुपाद संदीप गोस्वामी, तुमडाशोल, बड़ाबाजार की अगुवाई में संपन्न कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-workshop-on-kharif-crop-organized/">चाईबासा

: खरीफ फसल पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही