Search

चांडिल : एनएसएसएस विद्या मंदिर के सभी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Chandil (Dilip Kumar)झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में चांडिल स्थित नवरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शत-प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय से इस वर्ष कुल 129 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें पूर्णिमा गोराई 95.4 प्रतिशत अंक के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में तीसरा और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिला टॉप टेन की सूची में नवरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के चार परीक्षार्थी, बिरसा उच्च विद्यालय शंकराडीह, ईचागढ के दो, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीकर, ईचागढ़ के एक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नीमडीह की एक, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल का एक परीक्षार्थी शामिल है. इस वर्ष टॉप टेन की सूची में कुल 22 परीक्षार्थी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मैट्रिक">https://lagatar.in/for-the-25th-consecutive-year-the-result-of-prem-manjari-high-school-was-100-percent-in-the-matriculation-examination/">मैट्रिक

परीक्षा में लगातार 25वें वर्ष प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

इंटर विज्ञान के टॉप टेन में आठ चांडिल अनुमंडल के परीक्षार्थी

मंगलवार को घोषित इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परीक्षाफल में सरायकेला-खरसावां जिला टॉप टेन की सूची में 11 परीक्षार्थी शामिल हैं. टॉप टेन की सूची में सिंहभूम कॉलेज चांडिल से कुल छह परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल का एक और मॉडल स्कूल नीमडीह का एक परीक्षार्थी टॉप टेन में अपना स्थान सुरक्षित किया है. जिला टॉन टेन की सूची में सिंहभूम कॉलेज चांडिल के छह परीक्षार्थी रहने पर कॉलेज के प्राचार्य ने खुशी व्यक्त की है. इस वर्ष जिले में इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में 87.35 फीसद रिजल्ट हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//