Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दिवंगत पत्रकार सुभाष की पुण्यतिथि पर एक मंच पर आए सभी वर्ग

Chandil (Dilip Kumar)दिवंगत पत्रकार सुभाष की 11वीं पुण्यतिथि पर रविवार को चांडिल बाजार स्थित एक होटल में श्रद्धांजलि सभा एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया. पत्रकार संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मौके पर विचारों के बंधन को तोड़कर सभी वर्ग के लोग एक मंच पर उपस्थित हुए. इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार सुभाष के चित्र पर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chandil-Subhash-Shradhanjali-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narendra-modi-vichar-manch-organized-free-ayushman-card-camp/">जमशेदपुर

: नरेंद्र मोदी विचार मंच ने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का किया आयोजन

वक्ताओं ने दिया महत्वपूर्ण सुझाव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chandil-Subhash-Shradhanjali-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दिवंगत पत्रकार सुभाष की पुण्यतिथि पर "पत्रकारों का सामाजिक दायित्व" विषय पर आयोजित परिचर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल माझी, जूना अखाड़ा के श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष देवाशीष राय, पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित, आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम, समाजसेवी खगेन महतो, सरवर आलम, विमुवा नेता कपूर बागी, नारायण गोप, श्यामल मार्डी, झारखंड आंदोलनकारी ललित महतो, समाजसेवी राकेश वर्मा, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, बोनु सिंह सरदार, गुरुचरण साव, विहिप नेता संजय चौधरी, झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, चंदन वर्मा, मनोज सिंह, धरमु गोप, समेत कई वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया. यहां सभी वक्ताओं ने एक स्वर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही. वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पत्रकार सुभाष ने जिन विकट परिस्थितियों और चुनौती का सामना करते हुए पत्रकारिता का अलख जगाने का काम किया है, उस समय के चांडिल अनुमंडल जैसे दुर्गम क्षेत्र में इतिहास रचने का काम किया है. आधुनिक युग में पत्रकारों को तकनीकी सहायता मिल रही है और पत्रकारिता के स्वरूप में भी काफी बदलाव आया है. वक्ताओं ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने समाज की आवाज को बुलंद रखा है. अंत में सभी वक्ताओं ने चांडिल अनुमंडल के पत्रकारों के लिए एक भवन की व्यवस्था पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-former-mla-laxman-tudu-provided-financial-support-for-shraddha/">गुड़ाबांदा

: पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग
कार्यक्रम में उमड़े लोग कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता महेंद्र महतो ने किया, जबकि दिवंगत पत्रकार सुभाष जी के पारिवारिक सदस्य रंजीत प्रमाणिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया. परिचर्चा में पूर्व जिला परिषद सदस्य मधुसूदन गोराई, सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी, पंचायत समिति सदस्य नंदिता चक्रवर्ती, रजिया सुल्ताना, झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, दुखु सिंह मुंडा, सपन साव, विमलेश मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, प्रभात पोद्दार, तुलसी महतो, अनाथ मिश्रा, प्रशांत कुमार माइती, शिवशंकर कांडेयांग, दीपू जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह, आकाश दास, अनूप महतो, विश्वनाथ गोप, राजू सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, जितेंद्र सिंह, दीपक महतो, उपेंद्र गिरी, गुरुचरण कर्मकार, भोगतु कुमार, बिजय मोदक, पीयूष दत्ता समेत काफी संख्या में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही