Search

चांडिल : फ्लाईओवर पर नहीं जलती सभी स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे के कारण होती है दुर्घटनाएं

Chandil (Dilip Kimar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर चौका फ्लाईओवर पर लगाई गई सभी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं. इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. फ्लाईओवर पर लगाई गई आधी लाइट अब शोपीस बनकर रह गई हैं. रात में अंधेरा रहने के कारण अक्सर हादसे हो रही हैं. सोमवार की रात भी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं चार अन्य जख्मी हो गए. फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन चालकों को जब तक सर्विस रोड दिखाई देता है, तब तक देर हो चुकी होती है. लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर लंबे समय से फ्लाईओवर पर लगी आधी लाइटें बंद क्यों रहती हैं. इन लाइटों को जलाने की दिशा में एनएचएआई उदासीन क्यों है. वहीं टोल रोड पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं. उसे भरने की दिशा में भी एनएचएआई किसी प्रकार की पहल नहीं कर रहा है. [caption id="attachment_762101" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Street-Light-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर बने गड्ढे.[/caption] इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-deadly-attack-on-younger-brother-with-a-spade-in-shankosai-serious/">तांतनगर

: शंकोसाई में छोटे भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला, गंभीर

सर्विस रोड शुरू होने वाले स्थान पर होते हैं हादसे

[caption id="attachment_762100" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Street-Light-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डिवाइडर पर चढ़ा वाहन.[/caption] एनएच 33 पर चौका में जहां से सर्विस रोड शुरू होता है, अक्सर उसी स्थान पर हादसे हो रहे हैं. लाइट व सर्विस रोड शुरू होने की जानकारी वाले बोर्ड और रेडियम लगे किसी प्रकार का सुरक्षा निशान नहीं रहने के कारण वाहन चालक अक्सर धोखा खा जाते हैं. अचानक डिवाइडर के सामने आने से वे वाहन पर से अपना नियंत्रण खो देते हैं. अब तक चार बार वाहन चालक मेन रोड और सर्विस रोड के बीच बनी डिवाइडर पर वाहन चढ़ा चुकें हैं. रात के वक्त अंधेरा रहने, रेडियम लगे किसी प्रकार का बोर्ड नहीं रहने, दिशा सूचक निशान नहीं रहने के कारण अक्सर ऐसा होता है. एनएचएआई की उदासीनता सड़क दुर्घटनाओं का सबब बनता जा रहा है. इससे सड़क किनारे रहने वाले और रोजाना आवागमन करने वाले राहगीर दहशत में हैं. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-deadly-attack-on-younger-brother-with-a-spade-in-shankosai-serious/">तांतनगर

: शंकोसाई में छोटे भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला, गंभीर

नियमों का अनुपालन करने का देंगे निर्देश : एसडीओ

एनएच पर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा. फ्लाईओवर पर सभी लाइट का नहीं जलना और सर्विस रोड शुरू होने वाले स्थान पर दिशा सूचक बोर्ड व रेडियम लगे सुरक्षा निशान नहीं लगाना गलत है. एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों से बात कर सड़क पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा जाएगा. ताकि वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

रंजीत लोहरा, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp