Search

चांडिल : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर इंद्रनाथ महतो, डॉ. जगबंधु महतो एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने संयुक्त रूप से डॉ. आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन किया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किये. छात्रा इषिका, छात्र शिवा उरांव व अभिनव पांडे ने बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में रोचक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-babasahebs-birth-anniversary-was-celebrated-ceremonially-at-pj-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत - डॉ. महतो

मौके पर डॉ. जगबंधु महतो ने कहा कि समाज में फैले कुप्रथा, छुआछूत को मिटाने के लिए बाबा साहेब ने कारगर प्रयास किया. हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है. इस अवसर पर इंद्रनाथ महतो ने भारतीय संविधान के विषय में चर्चा की. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने आंबेडकर की जीवनी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य किरण प्रमाणिक ने किया. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp