Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जायलो कार से टकराई एंबुलेंस, फिर कार के ऊपर पलटी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल-कांड्रा सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल का एंबुलेंस विपरीत दिशा से जा रही जायलो कार से टकरा गई. टकराने के बाद एंबुलेंस जायलो के ऊपर ही पलट गई. इस दुर्घटना में एंबुलेंस के चालक समेत दो घायल हो गए. जायलो कार पर सवार चार व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना शनिवार की दोपहर कटिया गांव के पास हुई है. जायलो सवार लोगों ने बताया कि एंबुलेंस आगे से ही अनियंत्रित होकर आ रही थी, जिसके कारण वे अपने वाहन की रफ्तार धीमी कर सड़क के किनारे कर ली थी. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई. इसके बाद चांडिल थाना और अस्पताल को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-intermediate-admission-notice-on-graduate-college-website-girl-students-and-parents-upset/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज की वेबसाइट पर इंटरमीडिएट में एडमिशन का नोटिस, छात्राएं व अभिभावक परेशान

घायल चालक को किया जाएगा रेफर

दुर्घटना में एंबुलेंस का चालक सोमनाथ राउत समेत एंबुलेंस में सवार एक अन्य युवक को चोट लगी है. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में घायल चालक व युवक का इलाज चल रहा है. अस्पताल के उपाधीक्षक एचएस शेखर ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. चालक के हाथ व शरीर के अन्य स्थानों में चोट लगी है. अस्पताल में इलाज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया जाएगा. दूसरे युवक को हल्की चोट लगी है. उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. जायलो कार सवार लोगों को भी चोट नहीं लगी है. इसे भी पढ़ें : धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-41-students-passed-in-first-class-in-matriculation-and-inter-examination-were-honored/">धनवार

: मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास 41 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

दवा लाने सरायकेला जा रहा था एंबुलेंस

अनुमंडलीय अस्पताल का एंबुलेंस दवा व अन्य सामान लाने जिला मुख्यालय सरायकेला जा रही थी. एंबुलेंस में चालक के अलावा एक अन्य युवक सवार था. वह अस्पताल का स्टाफ नहीं है. दुर्घटना में उसे हल्की चोट लगी है. रांची के सांसद संजय सेठ ने अनुमंडलीय अस्पताल को एंबुलेंस प्रदान की थी, जिससे अस्पताल के काम में सहूलियत हो सके. वहीं जायलो सवार चार लोग आदित्यपुर से कांड्रा होकर रांची जा रहे थे. जायलो सवार लोगों ने बताया कि रांची की एक कंपनी का आदित्यपुर में काम चल रहा है. काम के सिलसिले में अक्सर वे लोग उक्त सड़क होकर से आना-जाना करते हैं. इसी क्रम में शनिवार की दोपहर कटिया गांव के पास दुर्घटना घटी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही