Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फिर बैरंग लौटे अंचल कर्मी, ग्रामीणों के आगे बेवश दिखी पुलिस

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तामोलिया पंचायत क्षेत्र के गांव पुडीसीली फुटबाॅल मैदान का नापी करने पहुंचे अंचल कर्मी और पुलिस बल को एक बार फिर बैरंग लौटना पड़ा. ग्रामीणों के विरोध के कारण पुडीसीली फुटबाॅल मैदान का नापी नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि उक्त मैदान का विवाद 10 से 15 वर्षो से चल रहा है. सोमवार को पुलिस बल के साथ चांडिल के अंचल निरीक्षक आमीन लेकर जमीन की नापी करने पहुंचे. नापी करने पहुंचे टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. नापी में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए महिला पुलिस बल भी बुलाया गया था. कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता स्वयं नापी स्थल पर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-of-raping-a-minor-taken-hostage-by-villagers-handed-over-to-police/">गोड्डा

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा

खेलकूद के लिए होता मैदान का उपयोग

ग्रामीणों ने बताया कि सदियों से गांव के बच्चे उक्त मैदान पर खेलते आ रहे हैं. इस मैदान के अलावा क्षेत्र में कोई अन्य मैदान भी नहीं है. साथ ही मैदान के निकट जाहिर थान भी है, जहां ग्रामीण पूजा-अर्चना करते हैं. उक्त मैदान के नापी कराए जाने के संबंध में अंचल की ओर से किसी प्रकार का सूचना भी नहीं दिया गया है. गांव के ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड मेंबर समेत सभी लोग नापी का विरोध कर रहे हैं. वहीं प्रशासन मैदान को पुलिस छावनी में तब्दील कर ग्रामीणों को भयभीत करने में लगी है. इस मैदान को कुछ लोग खरीदने का दावा कर रहे हैं. जमीन खरीदने वालों ने प्रशासन पर उक्त जमीन पर दखल दिलाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. उन लोगों के नाम पर जमीन का डीड भी बन गया है, लेकिन अब तक जमीन पर दखल नहीं मिला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही