Chandil (Dilip Kumar) : जमशेदपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए विमान के एक पायलट का शव गुरुवार की सुबह चांडिल डैम से बरामद कर लिया गया है. गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम के साथ चांडिल स्वर्णरेखा बांध विस्थापित मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल और चांडिल डैम विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य विमान और पायलट की खोज करने के लिए डैम में अभियान शुरू किया. इस दौरान टीम को एक पायलट का शव मिला. विमान में पायलट जीत शत्रु और ट्रेनी पायलट सुब्रतो दीप सवार थे. बताया जा रहा है कि बरामद शव प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का है. उसका शव कल्याणपुर के सामने डैम के पानी में झाड़ियों के बीच मिला. ग्रामीणों की सूचना पर ही डैम में विमान की तलाश की जा रही थी. और उनकी सूचना सही निकली. [caption id="attachment_937015" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CHANDIL-POI-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> चांडिल डैम में सुबह से लगी लोगों की भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-swift-dzire-lost-control-and-overturned-police-start-investigation/">धनबाद
: अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट डिजायर, जांच में जुटी पुलिस [caption id="attachment_937012" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CHANDIL-POI-1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> झाड़ियों के बीच पड़ा पायलट का शव.[/caption] लापता विमान और पायलट की तलाश के लिए सुबह से ही पुलिस-प्रशासन की टीम चांडिल डैम पहुंची है. आदित्यपुर निवासी ट्रेनी पायलट के माता-पिता और परिजन भी सुबह चांडिल डैम पहुंचे थे. लापता विमान के चांडिल डैम में गिरने की सूचना विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने दी थी. इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर बुधवार से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के पहले दिन किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली. वहीं अभियान के दौरान एक पायलट के जूते मिले थे. पानी में तेल के कुछ अंश मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने अलग-अलग स्थान पर लापता विमान और पायलटों की तलाश की, लेकिन बुधवार शाम तक उनके हाथ खाली रहे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment