Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ...और कड़ाके की ठंड में वाहन के नीचे बैठ गया पूरा परिवार

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के उरमाल में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कड़ाके की ठंड के बीच एक परिवार के सभी लोग दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के नीचे बैठ गए. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे और पीड़ित परिवार के पक्ष में समर्थन दिया. जानकारी के अनुसार 18 जनवरी की देर शाम टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के उरमाल में एक ट्रेलर ओडी 23 एफ 7563 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित महावीर साहू का होटल में घुस गया. गनीमत रही कि उस वक्त होटल बंद था और उस समय होटल के अंदर परिवार का भी कोई सदस्य नहीं था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-preparations-to-make-the-pran-pratistha-ritual-memorable-the-area-started-getting-colored-in-saffron-color/">चांडिल

: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को यादगार बनाने की तैयारी, भगवा रंग में रंगने लगा क्षेत्र
होटल में ट्रेलर के घुसने से मकान को नुकसान पहुंचा. दुर्घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की रात को पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को थाना ले जाने के लिए पहुंची. जिसका मकान मालिक ने यह कहते हुए विरोध किया कि उनके मकान व होटल का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर दें और वाहन को ले जाएं. दुर्घटना में मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. उसके नुकसान का मुआवजा दे फिर वाहन को ले जाएं. मकान मालिक की बातों को अनसुना कर वाहन को ले जाने पर महावीर साहू का पूरा परिवार ट्रेलर के नीचे बैठ गया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-moves-forward-from-lakhimpur-again-attacks-bjp-rss/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखीमपुर से आगे बढ़ी, भाजपा-आरएसएस पर फिर हल्ला बोला
इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के पक्ष में उतरे. उरमाल पंचायत के मुखिया भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और मकान को दुरुस्त करवाने के बाद ही वाहन को ले जाने का अनुरोध किया. मकान मालिक व ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद पुलिस वाहन को रात में अपने साथ नहीं ले गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही