Chandil (Dilip Kumar) : महिला बाल विकास परियोजना में समय व आवश्यकता के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों की संख्या बढ़ी है. लेकिन इनकी तुलना में सुविधाएं नहीं बढ़ सकी हैं. अधिकांश केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है. चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कई केंद्रों पर न तो बिजली कनेक्शन है न ही पेयजल की व्यवस्था है. इसके कारण बच्चे भीषण गर्मी में केंद्रों पर बिना पंखे के बैठने को मजबूर है. मजबूरी में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका आसपास से पेयजल की व्यवस्था में लगी रहती है. जिसका खामियाजा भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर मासूम बच्चे व केंद्रों का संचालन कर रही सेविका व सहायिकाएं उठा रही हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nitara-foundation-planted-saplings-in-khairbani-on-world-environment-day/">जमशेदपुर
: विश्व पर्यावरण दिवस पर नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण
: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया गया पौधरोपण [wpse_comments_template]
: विश्व पर्यावरण दिवस पर नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण
टूटा है शौचालय का पाइप
चांडिल प्रखंड के चौका स्थित आंगनबाड़ी संख्या दो में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. केंद्र के पास लगाए गए सोलर चलित जलमीनार महीनों से खराब पड़ा है. केंद्र के बगल में लगा एक अन्य चापाकल भी मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा है. ऐसे में पेयजल के लिए केंद्र के बच्चों के साथ सेविका व सहियाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के घरों से पेयजल लाकर बच्चे अपनी प्यास मिटा रहे हैं. वहीं केंद्र के शौचालय का पाइप भी टूटा है. इसकी शिकायत संबंधित व्यक्ति से की गई है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बाद भी इसकी मरम्मति नहीं की गई है. ऐसे में इस केंद्र पर बने शौचालय अब अनुपयोगी साबित हो रहे है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-plantation-done-in-dbms-college-of-education/">जमशेदपुर: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया गया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Leave a Comment