Search

चांडिल : विरोध के बाद आंगनबाड़ी सेविका चयन स्थगित, 26 को होगा चयन

Chandil (Dilip Kumar) : ग्रामीणों के विरोध के बाद चांडिल प्रखंड के मिरुडीह में शनिवार को होने वाला आंगनबाड़ी सेविका चयन स्थगित कर दिया गया है. सेविका चयन के लिए शनिवार को बाल विकास परियोजना चांडिल से महिला पर्यवेक्षिका अपने टीम और चौका थाना की पुलिस के साथ मिरुडीह पहुंची थी. कार्यालय द्वारा जारी पत्र में मिरूडीह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में 10 फरवरी को आंगनबाड़ी सेविका चयन करने के लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जारी पत्र में न तो पत्रांक, दिनांक अंकित है और ना मुखिया व पोषक क्षेत्र के विद्यालय प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर है. जिसके कारण ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय चांडिल द्वारा जारी पत्र को फर्जी बताते हुए सेविका चयन का विरोध किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-nine-day-magh-mahotsav-at-bada-akhara/">हजारीबाग

: बड़ा अखाड़ा में नौ दिवसीय माघ महोत्सव
सेविका चयन कराने पहुंची पर्यवेक्षिका ने कार्यालय द्वारा जारी पत्र में गलती होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि सेविका चयन की तारीख भूलवश 10 फरवरी अंकित हो गया है. वास्तव में आंगनबाड़ी सेविका चयन की तिथि 26 फरवरी है. उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका चयन की तिथि कार्यालय आदेश पत्र के माध्यम से 26 फरवरी को निर्धारित किया है. अब नई तिथि के अनुसार 26 फरवरी को मिरुडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन किया जाएगा. मिरुडीह का आंगनबाड़ी केंद्र 2015 से प्रतिनियुक्त सेविका के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. केंद्र की आंगनबाड़ी सेविका रहते हिरा माझी ने पंचायत चुनाव लड़ी थी. जिसके बाद उन्हें विभाग की ओर से कार्यमुक्त किया गया था. हिरा माझी ने उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर किया है, जो विचाराधीन है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-and-sp-launched-filariasis-eradication-campaign-by-taking-medicine/">बोकारो

: डीसी व एसपी ने दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

चांडिल : दिवंगत पारा शिक्षक के आश्रितों को दी सहयोग राशि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Sahyog-Rashi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ शैक्षिक समुदाय ने शनिवार को दिवंगत पारा शिक्षक अनादि कुमार महतो के परिजनों को सहयोग राशि प्रदान की. उपस्थित शिक्षकों ने नव प्राथमिक विद्यालय, सालगाडीह के दिवंगत पारा शिक्षक अनादि कुमार महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पूर्व एक प्रतिनिधिमंडल पारा शिक्षकों के प्रखंड अध्यक्ष पुस्तम हजाम के नेतृत्व में अनादि कुमार महतो के सालगाडीह, चिपड़ी स्थित पैतृक आवास पहुंचा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-and-sp-launched-filariasis-eradication-campaign-by-taking-medicine/">बोकारो

: डीसी व एसपी ने दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
मौके पर उपस्थित पारा शिक्षक गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने कहा कि सूबे के पारा शिक्षक विगत बीस सालों से प्रदेश की प्रारंभिक शिक्षा की बागडोर संभाले हुए हैं. बावजूद इसके अबतक की सरकार की गलत नीतियों की वजह से उपेक्षित हैं. पारा शिक्षक या शिक्षिका की मृत्यु होने पर उनके परिवार की स्थिति दयनीय हो जाती है. उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शैक्षिक समुदाय के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-modi-government-said-it-is-the-immortality-time-of-corrupt-people-in-the-country/">

 राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हुए, कहा, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल

चांडिल : लीजेंड्स प्रीमियर लीग का एसडीएम ने किया शुभारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Ligends-SDO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : लकी बॉयज क्लब चांडिल की ओर से आयोजित चांडिल लीजेंड्स प्रीमियर लीग सीजन 2 का शुभारंभ शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने बल्लेबाजी कर किया. इसके पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के मैदान में पहुंचने पर उन्हें गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मैदान में जाकर एसडीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-modi-government-said-it-is-the-immortality-time-of-corrupt-people-in-the-country/">

 राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हुए, कहा, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Ligends-SDO-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल खेलने के लिए कोई उम्र निश्चित नहीं है. हर उम्र के लोग अपनी पसंद का खेल खेल सकते है, बशर्ते की उनमें खेलने की जूनुन हो. उन्होंने लीजेंड्स के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया. बीत वर्ष भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/cm-champai-laid-the-foundation-stone-of-the-project-which-was-approved-by-hemant-government/">जिस

प्रोजेक्ट को हेमंत सरकार ने दी थी मंजूरी, उसका सीएम चंपाई ने रखी आधारशिला
सिंहभूम कॉलेज के सामने मैदान में दो माह तक चलने वाले चांडिल लीजेंड्स प्रीमियर लीग सीजन 2 में 25 से 45 वर्ष तक के लोग क्रिकेट खेल रहे है. टूर्नामेंट में कुल दस टीमें शामिल हो रही है. इसके तहत हर शनिवार और रविवार को पांच-पांच लीग मैच खेला जाना है. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले की तिथि तय नहीं की गई है. टूर्नामेंट के पहले दिन खेल छोड़ चुके खिलाड़ियों ने मैदान में खूब जलवे बिखेरे. टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर झामुमो नेता पप्पु वर्मा, भाजपा नेता महेश कुंडू, समाजसेवी राकेश वर्मा, विहिप कार्यकर्ता संजय चौधरी समेत कई गणमान्य शामिल हुए. सभी ने लीजेंड्स के बीच हुए खेल का आनंद उठाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp