Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सभी रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया जाएगा. इसको लेकर अलग-अलग तिथि निर्धारित किया गया है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए आमसभा की तिथि के आधार पर सभी स्थानों में आमसभा करना सुनिश्चित किया गया है. सरायकेला-खरसावां जिला के समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी स्थानों में आमसभा की तिथि निर्धारित कर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वैसे विभाग की ओर से पूरे जिले में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-arrested-in-firing-case-on-bongo-savaiya-sent-to-jail/">आदित्यपुर
: बोंगो सवैया पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
: रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण
: बोंगो सवैया पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चांडिल में आठ, ईचागढ़ में चार, नीमडीह व कुकड़ू में तीन-तीन पद
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में कुल 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका व सहायिका का पद रिक्त है. इनमें चांडिल में आठ, ईचागढ़ में चार, नीमडीह व कुकड़ू में तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के चयन के लिए समय और स्थान की घोषणा भी कर दी गई है. चांडिल प्रखंड के कुल आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में छह में सेविका और दो में सहायिका का चुनाव होगा. एक केंद्र में सेविका व सहायिका दोनों का चयन किया जाएगा. ईचागढ़ में एक सेविका व तीन केंद्र में सहायिका का चयन किया जाना है. वहीं नीमडीह में दो केंद्रों में सेविका व एक में सहायिका और कुकड़ू प्रखंड के तीनों केंद्रों में सेविका का चयन किया जाना है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eclipse-on-apartment-scheme-in-railway-colonies/">जमशेदपुर: रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण
Leave a Comment