Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ननिहाल में खामोशी के साथ आक्रोश, स्कूलों में दी गई छुट्टी

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों में आक्रोश व्याप्त है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ननिहाल में खामोशी के साथ लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि भाजपा को आदिवासी मुख्यमंत्री पच नहीं रहा है. हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड और झारखंडियों का विकास भाजपा के गले नहीं उतर रहा है. इसे भी पढ़ें : सर्किट">https://lagatar.in/buses-ready-at-circuit-house-mlas-can-be-taken-to-airport/">सर्किट

हाउस में बसें तैयार, विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी
इसी का नतीजा है कि भाजपा इडी समेत अन्य केंद्रीय जांच ऐजेंसी का इस्तेमाल कर हेमंत सोरेन समेत तमाम विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है. वहीं, ननिहाल से लोगों को संयम बरतने की अपील की गई है. पूर्व मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू ने कहा कि इस समय झारखंड संकट की स्थिति में है, क्योंकि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और नई सरकार गठन के लिए राज्यपाल से अबतक बुलावा नहीं आया है. ऐसे में सभी को धर्य रखते हुए काम करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : अंतरिम">https://lagatar.in/interim-budget-no-change-in-income-tax-slab-corporate-tax-reduced-to-22-percent/">अंतरिम

बजट : इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कॉरपोरेट टैक्स घट कर 22 फीसदी हुआ

बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को विभन्न संगठनों ने झारखंड बंद का आहवान किया है. बंद के दौरा कहीं किसी प्रकार का उपद्रव ना हो, कहीं किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी संख्या आदिवासी संगठनों के लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : अंतरिम">https://lagatar.in/interim-budget-no-change-in-income-tax-slab-corporate-tax-reduced-to-22-percent/">अंतरिम

बजट : इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कॉरपोरेट टैक्स घट कर 22 फीसदी हुआ
इसी के मद्देनजर बंद के आहवान को देखते हुए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गई है. सुरक्षा के चाक-चौंबद व्यवस्था किया गया है. चौक-चोराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में पुलिस बल तैनात किए गए है. झारखंड बंद को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर निजी स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-transferred-five-police-officers/">रांची

SSP ने पांच पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

चांडिल : मौसम की अंगड़ाई से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारिश शुरू

[caption id="attachment_840720" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-1-Barish.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चांडिल में बारिश और सड़क पर लाइट जलाकर चलते वाहन.[/caption] Chandil (Dilip Kumar) : फरवरी माह के पहले दिन मौसम ने अंगडाई ली, जिससे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. भोर से ही हल्की बारिश होने लगी और आसमान में बादल छाए रहे. वातावरण को कोहरा अपने आगोश में लिए है. मौसम में आए अचानक बदलाव से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया. बारिश व ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में ही दुबकने पर मजबूर हो गए. जरूरी काम रहने पर ही लोग अपने घर से बाहर निकले. खराब मौसम के कारण यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम खराब होने से ठंड से भी लोग परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : अंतरिम">https://lagatar.in/interim-budget-no-change-in-income-tax-slab-corporate-tax-reduced-to-22-percent/">अंतरिम

बजट : इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कॉरपोरेट टैक्स घट कर 22 फीसदी हुआ

बाजार में पसरा सन्नाटा

अनुमंडल क्षेत्र गुरुवार को सुबह से ही घने कोहरे के बीच डूबा रहा. सुबह की दृश्यता 20 फीट से भी कम रही. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सड़कों पर चल रहे इक्के-दूक्के वाहनों की रफ्तार धीमा पड़ गया है. वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे. अनुमंडल और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए. इस दौरान बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मौसम की यह बेरुखी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही