Search

 
 
 

चांडिल : कम अंक देने पर नाराज छात्रों ने प्राचार्य को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 
Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम कॉलेज चांडिल के हिंदी विभागाध्यक्ष डा आर राकेश के खिलाफ स्नातकोत्तर हिंदी विषय सेमेस्टर थर्ड के विद्यार्थियों में व्यापक आक्रोश है. आक्रोश का कारण स्नातकोत्तर हिंदी विषय सेमेस्टर थर्ड में मनामानी तरीके से भेदभाव पुर्ण कम इंटरनल नंबर देना है. कम अंक मिलने से छात्रों ने नाराजगी व रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया और अभिलंब फिर से इटरनल मार्क भेजने का आग्रह करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डा आर राकेश पर विधि सम्मत कार्रवाई करने व उन्हे हटाने की मांग की. इस संबंध में छात्रों ने सिंहभूम कालेज चांडिल के प्राचार्य डा बीएन प्रसाद के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-monthly-meeting-of-manki-munda-sangh-held-various-issues-discussed/">मझगांव

: मानकी- मुंडा संघ की मासिक बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
ज्ञापन के माध्यम से डात्रों ने विरोध प्रकट करते हुए कुलपति से यथाशीघ्र हिंदी विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग किया है. इस अवसर पर जेसीएम के जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, एनएसयूआई निखिल महतो, छात्र संघ सचिव पुर्व प्रेम सिंह मुंडा, छात्र संघ के पुर्व अध्यक्ष मनोज महतो, कैलाश प्रमाणिक, प्रशांत महतो, सनातन गोराई, सोमाय टुडू, शंकर हांसदा, दीनबंधु महतो, प्रकाश किस्कू, सोमचांद टुडू, रंजन कुमार सोरेन, विद्या गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही