Search

 
 
 

चांडिल : आक्रोशित आदिवासियों ने जाम किया नेशनल हाईवे

 
Chandil (Dilip Kumar) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने से राज्य के आदिवासियों में आक्रोश व्याप्त है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आक्रोशित आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने गुरुवार को चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जाम कर दिया. आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत झारखंड बंद के आह्वान पर सभी सड़क पर उतरे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के पुरुष एवं महिलाएं परंपरा हथियार के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही हैं. सड़क जाम की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने जांचकर्ताओं से बात की और सभी को समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया. इसे भी पढ़ें : दावा">https://lagatar.in/suspense-in-state-due-to-move-not-forming-government-even-after-presenting-claim-congress/">दावा

पेश करने के बाद भी सरकार नहीं बनाने के कदम से राज्य में सस्पेंस : कांग्रेस

पुख्ता है सुरक्षा व्यवस्था

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Jam-Sthal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झारखंड बंद के आह्वान के मद्देनजर अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. सभी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे. चौका थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ चौका मोड़ पर स्वयं मौजूद थे. इस दौरान कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. सड़कों पर वाहनों का परिचालन सामान्य है. वैसे मौसम खराब रहने के कारण बाजार और चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही