Search

 
 
 

चांडिल : आदिम कुम्हार महासंघ का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज पांच को कुकड़ू में

 
Chandil (Dilip Kumar) : आदिम कुम्हार महासंघ का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज पांच मार्च को कुकड़ू हाट मैदान में होगा. आयोजन को भव्य बनाने को लेकर बुधवार को कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया गया. वहीं कुकड़ू में बैठक कर इसकी समीक्षा की गई. बताया गया कि मिलन समारोह में सरायकेला जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बंगाल से कुम्हार महासंघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे. मिलन समारोह के दौरान समाज की जनसंख्या के अनुसार राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-the-assembly-the-mla-raised-the-issue-of-damage-to-the-elephant/">चांडिल

: विधानसभा में विधायक ने हाथी से नुकसान का मामला उठाया

आबादी के अनुसार राजनीतिक में मिले भागीदारी : अनिता

समाज की आबादी के अनुसार राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी मिलना चाहिए. मिलन समारोह में इस विषय को लेकर गंभीरता के विचार-विमर्श किया जाएगा. नीमडीह की पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आदिम कुम्हार महासंघ की जिला उपाध्यक्ष अनिता पारित ने कहा कि आदिम कुम्हार महासंघ द्वारा संगठन मजबूती को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. राजनीतिक भागीदारी मिलने पर ही समाज आगे बढ़ेगा. आदिम कुम्हार महासंघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुंभकार ने बताया कि आयोजन की सफलता को लेकर कुकड़ू, चौका, ईचाडीह, पलाशवन, सिरुम, बुरुडीह आदि गांवों में दौरा कर जनसंपर्क किया गया. बैठक में कुकड़ू के ग्राम प्रधान रघुवीर कुमार, सदानंद कुमार, मनोज कुमार, डॉ दिलीप कुमार, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही