Search

 
 
 

चांडिल : आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारियों के सम्मेलन में संजय सेठ को जि‍ताने की अपील

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड क्षेत्र में बीते 40 सालों से शिबू सोरेन के परिवार अपने विकास में व्यस्त है. झारखंडी जनता की विकास लिए झामुमो के पास कोई नीति नहीं है. उक्त बातें आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह सिल्ली के विधायक सुदेश महतो ने कहीं. वे शुक्रवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत भादुडीह गांव में आजसू पार्टी का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : बिरहोर">https://lagatar.in/serious-problem-of-pollution-due-to-coal-mining-in-birhor-settlement-report/">बिरहोर

बस्ती में कोयला खनन से प्रदूषण की गंभीर समस्या : रिपोर्ट
सम्मेलन में विधायक सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में एनडीए सरकार विकास का नए मिसाल प्रस्तुत कर रही थी. लेकिन झामुमो गठबंधन सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का विकास किया है. सोरेन परिवार आदिवासियों का भी विकास नहीं किया है. उन्होंने कहा कि देश में आज तक जितना भी नेता बने सिर्फ बिरसा मुंडा को ही भगवान का दर्जा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-criminals-shot-csp-operator-for-protesting-against-robbery/">पूर्णिया

: अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोलियों से भूना, पैसे लेकर फरार

विकास का नया मुकाम हासिल कर रहा देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-AJSU-Sammelan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकास के ऊंचे मंजिल पर पहुंचाने का काम किया. झारखंड के दिशा और दशा को सुधारने के लिए विगत 23 सालों से सुदेश महतो प्रयास कर रहे है. आगामी विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की जीत होगी और सुदेश महतो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है. इसलिए गठबंधन धर्म का पालन करते हुए रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने का काम करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे. इसे भी पढ़ें : घुमंतू">https://lagatar.in/nomadic-birhors-have-also-started-considering-the-festival-of-elections-as-the-pride-of-the-country-and-are-excited-about-voting/">घुमंतू

बिरहोर भी समझने लगे हैं चुनाव का पर्व देश का गर्व, मतदान को लेकर हैं उत्साहित
आजसू पार्टी के महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि भाजपा व आजसू पार्टी देश और राज्य का विकास किया है. कांग्रेस व झामुमो सिर्फ झूठ बोल कर जनता को ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार आदि मौलिक सुविधाओं का घोर अभाव है और स्थानीय विधायक सिर्फ अपने विकास में व्यस्त हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही