Chandil (Dilip Kumar) : झालसा, डालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के निदेश पर सोमवार को चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सालबनी गांव में पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को मन का मिलन पखवाड़ा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 14 जून तक चलने वाले मन का मिलन पखवाड़ा के तहत सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों को निष्पादन आपसी समझौता के आधार पर नि:शुल्क किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-temporary-workers-of-hcl-held-a-meeting-at-the-company-gate/">मुसाबनी
: एचसीएल के अस्थाई मजदूरों ने कंपनी गेट पर की बैठक
: वार्ड नंबर एक के गोविंदपुर में टैंकर से भेजा जा रहा है पानी [wpse_comments_template]
: एचसीएल के अस्थाई मजदूरों ने कंपनी गेट पर की बैठक
सरकारी योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण
सालबनी गांव में आयोजित विधिक जागरुकता शिविर के तहत उन्होंने मन का मिलन पखवाड़ा के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपसी विवाद, घरेलु हिंसा, जमीन विवाद जैसे तमाम सुलहनीय विवादों को निपटारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपसी समझौता के माध्यम से नि:शुल्क करवा रही है. उन्होंने सरकारी लाभकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को लाभ लेने की अपील की. मौके पर राजेन माझी, महेश्वर माझी, विश्वनाथ माझी, धनेश्वर माझी, रुपलाल माझी, हरमोहन माझी, पदमा माझी, संगीता माझी, लखन माझी, अनिल कुमार गोप, सागर हेम्व्रम, गुरुवारी माझी आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-is-being-sent-by-tanker-to-govindpur-of-ward-number-one/">चाकुलिया: वार्ड नंबर एक के गोविंदपुर में टैंकर से भेजा जा रहा है पानी [wpse_comments_template]
Leave a Comment