Search

 
 
 

चांडिल : अवधि विस्तार की मांग पर विधायक को सौंपा आवेदन पत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अदरडीह सामुदायिक भवन में शनिवार को झारखंड मानवाधिकार संघ की बैठक हुई. मौके पर चांडिल डैम के विस्थापितों के ज्वलंत मुद्​दों पर चर्चा की गई. इस अवसर पर मानवाधिकार संघ की ओर से अवधि विस्तार देते हुए विस्थापितों की सभी समस्याओं के निदान के साथ संपूर्ण मुआवजा भुगतान व पुनर्वास की सुविधा देने की मांग की गई. इसके साथ ही पुनर्वास स्थलों को अवैध कब्जा मुक्त कराते हुए सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई. इन मांगों को लेकर ईचागढ की विधायक सविता महतो आवेदन पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : आनंद">https://lagatar.in/collection-of-52-units-of-blood-in-the-68th-monthly-blood-donation-camp-of-anand-marg/">आनंद

मार्ग के 68वें मासिक रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
मौके पर विधायक ने कहा कि विधान सभा के आने वाले सत्र में अवधि विस्तार मिलने की उम्मीद है. वे इस मामले में मुख्यमंत्री से मिल चुकी हैं. इस अवसर पर संघ के जिला सलाहकार चंद्रमोहन गोराई, प्रखंड अध्यक्ष सुषेण गोप, सचिव सचिन गोप, निखिल रंजन सिंह, भुवान लोहार, जीतु प्रामाणिक, संजय कुमार, दुर्गा प्रसाद मंडल, रोहिन महतो, राजेंद्र गोप, उमापति गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही