Search

 
 
 

चांडिल : कोरोना काल से बंद चार ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

 
Chandil (Dilip Kumar) : कोरोना काल से विभिन्न स्टेशनों पर बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव को सरकार फिर से शुरू करने जा रही है. इसी क्रम में रेल मंत्रालय के द्वारा चांडिल जंक्शन स्टेशन पर चार ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति दी गई है. इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने सूचना जारी कर दी है. बहुत जल्द इन ट्रेनों का ठहराव आरंभ हो जाएगा. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिंह के हवाले से जारी पत्र में बताया गया है कि चांडिल रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों का ठहराव की स्वीकृति मिली है. ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्थानीय सांसद संजय सेठ लगातार प्रयास कर रहे थे. इस संबंध में उन्होंने कई बार रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनों के ठहराव के साथ चांडिल में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dead-body-recovered-from-the-drain-along-the-railway-track-police-engaged-in-investigation/">चांडिल

: रेल पटरी के किनारे नाला से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

वहीं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल रेलवे स्टेशन पर दुर्ग राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, आसनसोल टाटानगर एक्सप्रेस, रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और टाटा कटिहार एक्सप्रेस का ठहराव फिर से शुरू करना सुनिश्चित किया गया है. सांसद संजय सेठ ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है. सांसद ने कहा है कोरोना काल के बाद से ही चांडिल क्षेत्र के लोग इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे, जो अब पूर्ण हो गई है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यहां और भी कई यात्री सुविधाओं का विस्तार देखने को मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही