Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तेज हवा चलने के साथ काली धूलकण से ढका क्षेत्र

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तीखी धूप के कुछ देर बाद ही बारिश की बौछारे पड़ने लगी. सोमवार को सुबह से क्षेत्र में तीखी धूप खिली थी. लोगों को गर्मी का अहसास जमकर हो रहा था. वहीं दोपहर करीब ढाई बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान काले बादलों से ढंक गया. आसमान में काले बादल छाने के साथ हल्की तेज हवाएं बहने लगी. हवा चलने के साथ ही आसमान में छाए काले बादल बारिश की बूंदें बनकर गिरने लगी. करीब आधे घंटे की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-shadangi-condoles-the-demise-of-dr-karma-oraon/">बहरागोड़ा

: डॉ षाड़ंगी ने डॉ करमा उरांव के निधन पर शोक जताया

स्पंज आयरन कंपनी की काली धूल से ढंका क्षेत्र

हल्की हवा बहने के साथ चौका के चारों ओर स्थित स्पंज आयरन कंपनियों की काली धूल से समूचा क्षेत्र ढंक गया. विकास के नाम पर स्थापित कंपनियों से अब लोग विनाश भी देख रहे हैं. कोयले की काली धूल और लोह अयस्क के लाल धूल से होने वाली प्रदूषण से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. ऊपर से कंपनियों से होने वाला प्रदूषण लोगों को अलग ही परेशान कर रखा है. सोमवार को स्पंज आयरन कंपनियों की उड़ने वाली धूल के कारण एनएच 33 पर चलने वाले वाहनों के चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा. हवा चलने के साथ ही चांडिल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में स्थापित कल कारखानों के आसपास इसकी त्रासदी देखने को मिलती है. इसे भी पढ़ें :धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-cpimls-protest-march-against-dhanwar-police-station/">धनवार

: भाकपा माले का धनवार थाना के खिलाफ प्रतिवाद मार्च

गर्मी से राहत पर सता रही बिजली

[caption id="attachment_637896" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/chandil-barish-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बारिश के बीच एनएच 33 पर जाते वाहन.[/caption] बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोग परेशान होकर राहत पाने की जुगार भीड़ा रहे थे. दोपहर के वक्त लोग एसी, कूलर और पंखे से हटना नहीं चाहते थे. बारिश के बाद इससे लोगों को छुटकारा मिलने की संभावना है. वहीं मौसम के करवट लेते ही बिजली अपने उपभोक्ताओं को सता रही है. मौसम बदलते ही बिजली गुल हो जा रही है. वैसे पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंख मिलौची से उपभोक्ता खासे परेशान है. 24 घंटे में उपभाक्ताओं को 20 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-lakh-compensation-will-be-given-for-death-due-to-collision-of-unknown-vehicle-on-nh/">घाटशिला

: एनएच पर अज्ञात वाहन के धक्के से मौत होने पर मिलेगा दो लाख मुआवजा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही