Search

 
 
 

चांडिल : आकर्षक चित्रकारी से कलाकार मनिता महतो ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल की रहने वाली कलाकार मनिता महतो ने भगवान गणेश की आकर्षक चित्र बनाकर लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है. इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है और मनिता ने कागज पर अपनी भावनाओं को उकेर कर श्रीगणेश को नमन किया. प्रतिभा की धनी मनिता उभरता हुआ चित्रकार है. उसके बनाए भगवान गणेश के बाल रूप के चित्र पर गोल से पेट, हाथ और मुखड़ा लोगों को खासकर बच्चों को खूब भा रहा है. इससे पहले भी मनिता सुंदर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-supporters-lit-lamps-on-pm-modis-birthday-opponents-took-out-torch-procession/">गिरिडीह

: पीएम मोदी के जन्मदिन पर समर्थकों ने जलाए दीपक, विरोधियों ने निकाला मशाल जुलूस

अनंत चतुर्दशी पर होता है समापन

भाद्रपद या भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है. इस दिन से इस उत्सव की शुरुआत होती है और अनंत चतुर्दशी पर इसका समापन होता है. हिंदू सभ्यता में कई देवी-देवताएं हैं लेकिन भगवान श्री गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कई स्थानों पर सामूहिक रूप से प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही