Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ की माटी कई विशिष्टताओं को अपनी गोद में समेटे हुए है. इनमें से एक कलाकरों की विशिष्ट कला भी है. ईचागढ विधानसभा क्षेत्र के कलाकारों ने मानभूम शैली के छऊ नृत्य को देश-विदेश में ख्याती दिलाई है. अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण कलाकारों ने भी अपनी अलग पहचान बनाया है. छऊ की गूंज अब बड़े-बड़े आयोजनों में भी सुनाई देने लगी है. खेलो इंडिया यूथ गेम के उद्घाटन समारोह में भी छऊ की धूम मची. ईचगढ के कलाकरों ने छऊ पेश कर खूब वाहवाही लूटी. खेलो इंडिया यूथ गेम का पांचवें संस्करण का उद्घाटन समारोह सोमवार की शाम टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया. प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-crores-of-rupees-of-more-than-4-thousand-account-holders-are-stuck-police-is-not-taking-action/">आदित्यपुर
: 4 हजार से भी अधिक खाता धारकों के करोड़ों रुपए फंसे, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
: दानापुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, हाईटेंशन तार से टकरायी [wpse_comments_template]
: 4 हजार से भी अधिक खाता धारकों के करोड़ों रुपए फंसे, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
भाव-भंगिमा देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
खेलो इंडिया यूथ गेम के उद्घाटन समारोह में नटराज कला केंद्र चोगा, ईचागढ़ के कलाकारों ने शानदार छऊ नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शक एवं खिलाड़ियों का मन मोह लिया. कलाकारों की प्रस्तुति से समूचा हॉल तालियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगा. छऊ नृत्य की भाव भंगिमा देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हुए. देश के अन्य राज्य के कलाकारों ने भी अपने-अपने राज्य के विशिष्ट कला से जुड़े आकर्षक नृत्य प्रस्तुति किए. छऊ पेश करने वाले नटराज कला केंद्र चोगा, ईचागढ़ के कलाकारों में सीताराम महतो, जगदीश चंद्र महतो, सदानंद गोप, कर्ण कालिंदी, अनुरोध पातर, गणेश महतो समेत कुल 10 कलाकार छऊ के मुखौटा और रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-goods-train-derails-in-danapur-hits-high-tension-wire/">पटना: दानापुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, हाईटेंशन तार से टकरायी [wpse_comments_template]
Leave a Comment